मंगलवार, 24 जनवरी 2017

बेटीयों के साथ दुष्कृत्य करने वालो को सरेआम फांसी दी जाए ऐसा अभियान देश में चलाउंगा - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

चेतक टाईम्स। मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  16 जनवरी सोमवार को खरगोन जिले में बिस्टन उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने खरगोन जिले में कई सौगात दी। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लगभग एक लाख लोग सभा स्थल पर मौजुद थे।


कई लोगो ने मुख्यमंत्री को पांडाल से बाहर भी खड़े होकर सुना। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की पुरा मध्यप्रदेष मेंरा एक परिवार है। मुझे पुरे मध्यप्रदेष के किसान की चिंता लगी रहती है। मेरा पुरे प्रदेश से एक रिष्ता बंधा हुआ है।

मै खेती को लाभ का धंधा बनाकर ही दम लूंगा। वही सीएम षिवराज ने यह भी कहां की जहां मां बहन बेटी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। बेटी है तो कल है ओर सृष्टि के निर्माण के लिए बेटीयों का सम्मान करे। बेटीयों के साथ दुव्र्यवहार या दुष्कृत्य करने वालो को सरेआम फांसी दी जांए ऐसा अभियान प्रदेष के साथ देष में चलाउंगा। इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थे। वहीं पुरे कार्यक्रम को लेकर पुरी तरह से व्यवस्था चाक चौबंद थी।